फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: अलीगढ़ में हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा में पकड़े गए छह मुन्नाभाई

Sun, 23 Feb 2020 02:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
टीकाराम इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में छह मुन्नाभाई पकड़े गए। पकड़े गए मुन्नाभाई पंजीकृत परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को पहली पाली में परीक्षा केंद्र पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे दो मुन्नाभाइयों को केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ लिया। पंजीकृत परीक्षार्थी जगदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह की जगह अमित कुमार पुत्र नेत्रपाल निवासी कोट दरिया जेवर व पंजीकृत परीक्षार्थी तरसेम सिंह पुत्र डॉ. विशाखा सिंह की जगह गोलू पुत्र किशोरी लाल निवासी कोट दरिया जेवर परीक्षा दे रहे थे।

जांच के दौरान प्रवेश पत्र, आधार कार्ड में फोटो का मिलान सही न होने पर केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने की बात कुबूल कर ली। दोनों पंजीकृत छात्र कांती देवी इंटर कॉलेज मोर के हैं।
विज्ञापन


एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय ने परीक्षा केंद्र आदर्श किसान इंटर कॉलेज मैंमड़ी में पंजीकृत परीक्षार्थी सुशील कुमार पुत्र लाल सिंह की जगह हर्षित राघव पुत्र राकेश कुमार निवासी रामपुर मौजनपुर शिकारपुर बुलंदशहर, पंजीकृत परीक्षार्थी गौरव कुमार पुत्र श्यामबाबू की जगह अरुण कुमार पुत्र नेम सिंह निवासी मिर्जापुर अगरपुर बुलंदशहर व पंजीकृत परीक्षार्थी भूपेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह की जगह आनंद कपासी पुत्र धनपाल सिंह निवासी मिर्जापुर अगरपुर बुलंदशहर को पकड़ा। फर्जी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र, आधार कार्ड में फोटो का मिलान सही नहीं पाया गया। पंजीकृत तीनों छात्र बीएस उमावि अतरौली रोड सिखरना के हैं।

डीआईओएस ने आदर्श किसान इंटर कॉलेज मैंमड़ी की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति बोर्ड से की है। मुल्लो देवी बहोरी सिंह इंटर कॉलेज हबीबगंज छर्रा में सुंदरलाल इंटर कॉलेज नगला कहारान का परीक्षा केंद्र है।

सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक अश्विनी कुमार पांडेय ने रवि पुरी पुत्र मदन मोहन निवासी स्टेशन रोड गाजियाबाद की जगह पर परीक्षा दे रहे आकाश कुमार पुत्र हुकुम सिंह निवासी चांदो कोतवाली जहांगीराबाद बुलंदशहर को पकड़ लिया। केंद्र व्यवस्थापक सर्वेश कुमार ने आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उधर, परीक्षा केंद्र संत कबीर इंटर कॉलेज भीकनपुर छर्रा में एक, वीपी सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज हरदोई में दो व एचएस इंटर कॉलेज चंवियाना रामपुर में एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री से पकड़ा।

विज्ञापन

हाईस्कूल में 8176 व इंटर में 335 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल के अंग्रेजी व सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 59227 में से 51051 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 8176 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर के गृह विज्ञान व व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार विषय की परीक्षा में पंजीकृत 4491 में से 4156 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 335 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

स्टेटिक मजिस्ट्रेट का वेतन रोका
यूपी बोर्ड परीक्षा में 18, 19 व 20 फरवरी को अनुपस्थित पाए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट का तीन दिन का वेतन डीएम ने रोक दिया है। इनमें अवर अभियंता पीआईयू ग्रामीण अभिकरण प्रखंड शैलेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक वीरी सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी जट्टारी आनंद कुमार, सहायक विकास अधिकारी कार्यालय जिला कृषि अधिकारी योगेश कुमार शर्मा, अवर अभियंता निर्माण खंड जल निगम अंकुश श्रीवास्तव, अवर अभियंता मध्य गंगा नहर-12 हरवीर सिंह शामिल हैं। डीएम ने इनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है।

81 परीक्षा केंद्रों ने अपलोड नहीं की सूची
जिले के 81 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षार्थियों की उपस्थित व अनुपस्थित की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की। 20 फरवरी को हुई परीक्षा में 24 परीक्षा केंद्र व 22 फरवरी को हुई परीक्षा में 57 परीक्षा केंद्रों ने परीक्षार्थियों की उपस्थित व अनुपस्थित की सूची अपलोड नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें