फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munna Bhai LLB: दीवानी में पकड़ा गया फर्जी अधिवक्ता, छह साल से कर रहा था वकालत, मुकदमा दर्ज

Sun, 18 May 2025 11:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बीकॉम पढ़ा होने के बाद बिना एलएलबी के दीवानी में वकालत करने का मामला छह साल बाद खुला। फर्जी अधिवक्ता को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की दीवानी में कार्य कर रहे फर्जी अधिवक्ताओं को चिह्नित करने में जुटी दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन ने शनिवार को फिर एक फर्जी अधिवक्ता को पकड़ लिया। दूसरे के नाम से पिछले छह वर्ष से काम कर रहे इस अधिवक्ता के लिखित में गलती स्वीकारे जाने और माफीनामा दिए जाने के बाद पुलिस को सौंप दिया। बार ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सचिव दीपक बंसल ने बताया कि पकड़े गए फर्जी अधिवक्ता बलवीर सिंह निवासी तालिब नगर गोधा के विषय में पिछले कई दिन से शिकायतें मिल रही थीं। जानकारी में आया था कि वह दीवानी के दो वरिष्ठ अधिवक्ता बलवीर सिंह के नाम का दुरुपयोग करते हुए उनके नाम की मिलती जुलती मोहर बनवाकर फर्जी तरीके से वकालत कर रहा है। एक सप्ताह पहले इसको हिदायत दे दी गई कि वह दीवानी में आना बंद कर दे, लेकिन हिदायत के बाद भी उसकी आवाजाही व काम करना जारी रहा।

पूछताछ में उसने स्वीकारा कि वह पिछले छह वर्ष से यहां काम कर रहा है। खुद को बीकॉम शिक्षित बताते हुए कहा कि उसके पास न तो वकालत की डिग्री है न देश में कहीं भी वकालत करने के लिए एसओपी नंबर है। उसके पास से दो आधार कार्ड, तीन डेबिट कार्ड आदि बरामद किए गए। सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मुकदमे के आधार पर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन


रजिस्टर में मिला 150 से अधिक मुकदमों का रिकॉर्ड
जब बार पदाधिकारियों ने उसे पकड़ा तो उसके पास से एक रजिस्टर भी मिला है। उस रजिस्टर की जब पड़ताल हुई तो उसमें उसके पास 150 से अधिक सत्र न्यायालय में लंबित मुकदमों का विवरण मिला। यह भी बताया कि उसके पास खुद अपने संपर्क से तो मुकदमे आते ही थे, साथ में वह ऐसे अधिवक्ताओं के मुकदमे भी ले लेता था, जिन पर काम का अनुभव नहीं है। या वे नए अधिवक्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें