फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस: 330 ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे, शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए दिलाई शपथ

Thu, 25 Jan 2024 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मतदाता दिवस पर अलीगढ़ में दिव्यांगजन को 330 ट्राइसाइकिल दी गईं। दिव्यांगजन को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान दिव्यांग पेंशन, दुकान निर्माण एवं संचालन योजना, शादी-विवाह योजना के बारे में भी बताया गया। 
विज्ञापन
दिव्यांगजन को दी गईं ट्राइसाइकिल - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने कृष्णांजलि में 330 दिव्यांगजन लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल दीं। जिन्हें पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे। दिव्यांगजन को शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ भी दिलाई। जल्द ही बैटरी चलित ट्राइसाइकिल भी वितरित की जाएंगी। 

विज्ञापन


मतदाता दिवस पर अलीगढ़ सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। पात्र लाभार्थियों को वह सभी प्रकार की योजनाएं उपलब्ध हो रहीं हैं, जिनके वह हक़दार हैं। ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार मिलकर समाज के सभी वर्गों के जीवन में खुशियां लाने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है। विभागीय अधिकारियों की मदद से हर वर्ग को लाभान्वित भी किया जा रहा है। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि सरकार द्वारा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संबल प्रदान किया जा रहा है। वह अपने को दीन-हीन न समझें। सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के वितरण का उद्देश्य योजना के तहत लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ना है।  समावेशी मतदाता सूची तैयार हो गयी है, जिनका नाम मतदाता सूची में है, अनिवार्य रूप से मतदान करें। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रोहित कुमार ने दिव्यांग पेंशन, दुकान निर्माण एवं संचालन योजना, शादी-विवाह योजना के बारे में बताया। इस दौरान विधायक मुक्ता संजीव राजा, उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पारीशा मिश्रा, ठाकुर शल्यराज सिंह, मुकेश लोधी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें