फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली कटौती पर प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

Sun, 20 Aug 2023 12:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
पिसावा में विद्युत कटौती को लेकर प्रदर्शन करते कस्बावासी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
लगातार जारी अघोषित कटौती से परेशान कस्बावासियों ने शनिवार को विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि चौबीस घंटे में बमुश्किल आठ घंटे की बिजली की आपूर्ति मिल पा रही है। बिजली की निर्धारित आपूर्ति के लिए लोगों ने आवाज उठाई।
विज्ञापन




कहा कि पहले ही अघोषित कटौती हो रही है, उस पर कभी तार बदलने, कभी मशीनों में मरम्मत और बदलाव, कभी फॉल्ट सही करने के नाम पर विभाग से मनमानी कटौती की जा रही है। दिन और रात में कभी भी इतनी बिजली नहीं मिल पा रही कि लोग सुकून से बैठ सकें अथवा सो सकें। नगर पंचायत बनने के बाद लोगों को लगा था कि अब 22 घंटे बिजली मिलेगी लेकिन गांव जैसी बदतर स्थित बनी हुई है।



लोगों ने चेतावनी दी कि बिजली की आपूर्ति जल्द सही नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, चेतनराज शर्मा, नरेंद्र सिंह, मेघराज सिंह, जीवन किशोर, शिवकुमार, आकाश कुमार, लोकेश कुमार, जीतू कुमार, गौरव कुमार, सनी कुमार, मोनू कुमार, हरीश सिंह, आदित्य चौधरी, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन






दो दिन से अंधेरे में विक्रमगंज व जट्टारी रोड
कस्बे के विक्रमगंज व जट्टारी रोड में दो दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। इससे आधा विक्रमगंज और जट्टारी रोड दो दिन से अंधेरे में है। लोगों का कहना है कि सरकार का दावा है कि 24 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं, जबकि सूचना देने के बावजूद दोनों जगह ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। इससे स्ट्रीट लाइटें बंद हैं और पानी की समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं। बिजली गुल रहने से सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें