फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जलभराव पर प्रदर्शन

Wed, 11 Sep 2024 03:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 12 हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत रामपुर शाहपुर के मुख्य मार्ग सहित गली-गली जलभराव है। इससे लोग परेशान हैं। मंगलवार को सड़क पर भरे पानी में खड़े होकर कुछ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द ही इस समस्या से निजात नहीं मिली तो ब्लॉक का घेराव कर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या दो माह से अधिक है। सफाई न होने से नालियां जाम हैं। इससे घरों का खारिज पानी मुख्य मार्ग सहित गलियों में भरा है। इस गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना है। ग्रामीणों की मांग है कि घरों के खारिज पानी की निकासी के लिए करबन नदी तक नाले का निर्माण कराया जाए, ताकि समस्या से निजात मिल सके।
किसान नेता जावेद चौहान के अनुसार उन्होंने छह सितंबर को डीएम को प्रार्थना पत्र भी दिया था। डीएम ने कार्यवाही के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया था। प्रदर्शन करने वालों में बस्सू खां, अब्दुल सलाम, हसन खां, शाहिद खां, इरफान खां, जफरू खां, अलम खां, कदीर खां, प्यारे अब्बासी, गुल्लू अब्बासी, इदरीश खां शामिल रहे।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत रामपुर शाहपुर की छह गलियों में नालियाें को साफ कराया जा चुका है। बारिश की वजह से अन्य नालियों की सफाई नहीं हो सकी है। बारिश बंद होने के तत्काल बाद सभी नालियों की सफाई का काम शुरू करा दिया जाएगा। -राहुल वर्मा, बीडीओ चंडौस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें