फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अमेरिका के टैरिफ की घोषणा से 500 निर्यातक इकाइयों में हलचल, निर्यातकों की आईं प्रतिक्रियाएं

Sat, 15 Mar 2025 10:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अमेरिका को अलीगढ़ से बड़ी मात्रा में आयरन और एल्युमिनियम हार्डवेयर का निर्यात होता है। हालांकि, निर्यातक कह रहे हैं कि अभी भारत अपनी आपत्ति जाहिर कर सकता है। इसलिए अभी वे वेट एंड वाच की मुद्रा में हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के एल्युमिनियम और आयरन पर टैरिफ लगाए जाने की घोषणा के बाद अलीगढ़ के करीब 500 बड़ी एक्सपोर्ट इकाइयों में हलचल है। अमेरिका को यहां से बड़ी मात्रा में आयरन और एल्युमिनियम हार्डवेयर का निर्यात होता है। हालांकि, निर्यातक कह रहे हैं कि अभी भारत अपनी आपत्ति जाहिर कर सकता है। इसलिए अभी वे वेट एंड वाच की मुद्रा में हैं।

अलीगढ़ से खास तौर से अमेरिका को होने वाले निर्यात को झटका लग सकता है। अलीगढ़ के हार्डवेयर उत्पादों की वहां पर मांग कम हो सकती है। लेकिन पूरी दुनिया में अन्य देश भी हैं। अलीगढ़ के निर्यातकों के लिए बहुत संभावनाएं हैं। - धनजीत वाड्रा, निर्यातक

विज्ञापन

टैरिफ लगाए जाने की घोषणा के बाद अलीगढ़ के निर्यात को झटका लग सकता है। यह फैसला अलीगढ़ की हार्डवेयर इंडस्ट्री पर विशेष रूप से प्रभाव डाल सकता है, जो शहर के अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान करता है। - शलभ जिंदल, निर्यातक
निर्यातकों को अब उच्च टैरिफ दरों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उनके उत्पादों की कीमतें बढ़ सकती हैं। अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा कम हो सकती है। हालांकि, अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होना बाकी है। - रमन गोयल, निर्यातक
विज्ञापन

यह फैसला अलीगढ़ की निर्यात इकाइयों से जुड़े स्थानीय उद्योगों और रोजगार पर भी प्रभाव डाल सकता है। अभी देखना होगा कि सरकार टैरिफ के बदले क्या काउंटर टैरिफ का कदम उठाती है। हालांकि, निर्यातकों के पास अन्य देशों के विकल्प हैं। - विनोद गर्ग, निर्यातक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें