फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: 25 फरवरी को बंद रहेगी नुमाइश, कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें

Fri, 21 Feb 2025 05:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानें बंद रहेंगी। मार्गों को चार सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में एक सेक्टर प्रभारी 35 अधिकारी व कर्मचारी की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ की नुमाइश - फोटो : अलीगढ़ महोत्सव आधिकारिक वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के पर्व पर कांबड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 25 फरवरी को जिला प्रशासन ने नुमाइश को बंद रखने का फैसला लिया है। यह फैसला 20 फरवरी को जिलधिकारी संजीव रंजन ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधकों और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ भी विचार विमर्श किया।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में कांबड़िये जीटी रोड होकर खेरेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक करने जाते हैं। इस रास्ता नुमाइश मैदान से होकर गुजरता है। यहां पर इन दिनों नुमाइश का आयोजन किया जा रहा है। इसके चलते यहां भारी भीड़ रहती है। नुमाइश की भीड़ के चलते कांबड़ियों के मार्ग में कोई बाधा न आए इसको देखते हुए 25 फरवरी को नुमाइश को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने मंदिरों के आसपास शराब व मीट की दुकानों को बंद कराने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन सुबह 7 बजे से ही यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें

महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानें बंद रहेंगी। मार्गों को चार सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में एक सेक्टर प्रभारी 35 अधिकारी व कर्मचारी की तैनाती रहेगी। 30 क्विक एक्शन टीमें बनाई गई हैं। इसके नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव होंगे। 24 घंटे कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 7500441344 सक्रिय रहेगा।

सेक्टर-1 क्वार्सी चौराहा से पूरा रामघाट रोड मीनाक्षी पुल के ऊपर से गांधीपार्क बस स्टैंड तक होगा। सेक्टर-2 गांधीपार्क बस बस स्टैंड से पत्थर बाजार से देहली गेट उदयसिंह खेरेश्वर मंदिर तक होगा। सेक्टर-3 मैलरोज बाईपास होते हुए जीटी रोड से नादा पुल खेरेश्वर धाम तक होगा। सेक्टर-4 में इगलास रोड से मथुरा बाईपास स्लाटर हाउस से नादा पुल तक होगा।

इधर, नगर निगम ने भी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि व्यवस्थाओं को समय से कराने के लिए सभी अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित कर दिए गए हैं। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा कि जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि उसे पूर्ण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें