फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आबकारी टीम को घेरा, कहा- बिस्तौली से शराब ठेका हटाओ

Wed, 17 Sep 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम गांव बिस्तौली के शराब ठेके पर जांच करने पहुंची आबकारी टीम को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। काफी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने आबकारी टीम को घेरकर गांव में शराब ठेके का विरोध किया और हटाने की मांग की। कहा कि ठेके के बाहर ही शराब पीकर लोग गाली-गलौज करते हैं। उस रास्ते पर बहन-बेटियों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन




आबकारी टीम सोमवार की शाम गांव में खुले देसी शराब और बियर के ठेके की आईजीआरएस पोर्टल पर हुई शिकायत की जांच करने पहुंची थी। टीम को देखते ही ग्रामीण वहां पहुंच गए। कहा कि ठेके पर और बाहर खड़े होकर लोग शराब पीते हैं और अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं। इससे रास्ते पर निकलना मुश्किल हो गया है। प्राथमिक विद्यालय भी महज 90 मीटर दूर है।



कहा कि पीकर गाली-गलौज करने वालों को टोकने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने शराब और बियर का ठेका आबादी से दूर कराने की मांग की। विरोध करने वालों में हरेंद्र शर्मा ,बंटू सिंह प्रधान, सियाराम, सोनूपाल, लज्जा देवी, गुड्डी देवी, सुधा देवी ,सुमन देवी, रेखा, पवन देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन




आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर वरुण नायक ने बताया कि करीब आठ वर्ष से उसी जगह पर शराब का ठेका संचालित है और नियमानुसार है। ग्रामीणों की जो शिकायत है उसे उच्चाधिकारियों को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें