फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने की बड़ी कार्यवाही, हजारों लीटर स्प्रिट डीजल और मिट्टी का तेल किया बरामद

Thu, 15 Nov 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
raid - फोटो : डेमो
विज्ञापन

कोतवाली इगलास क्षेत्र के मथुरा रोड पर आबकारी, एसडीएम इगलास व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए तेजवीर पुत्र गिर्राज निवासी साथनी के घर के पीछे बने गोदाम से डेढ़ दर्जन ड्रम सहित 2950 मीटर स्प्रिट, 500 लीटर मिट्टी का तेल और  250  लीटर डीजल को कब्जे में लिया है। लेकिन इस कार्रवाई के दौरान अभियुक्त मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


आबकारी टीम में इंस्पेक्टर जगदंबिका प्रसाद, रामवीर सिंह, चंद्र प्रकाश यादव व पुलिस बल रहा मौजूद रहा। इंस्पेक्टर आबकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापे मार कार्रवाई की गई है जिसमें बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी अभी फरार हैं। बरामद माल अवैध तरीके से रखा हुआ था जिसे कब्जे में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें