मंडलायुक्त सुभाषचंद शर्मा ने शुक्रवार को जब आबकारी विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया तो उन्हें सब कुछ अस्त-व्यस्त मिला। वहां न रिकार्ड में ही कमिश्नर को गड़बड़झाला दिखा। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
निरीक्षण के बाद शासन को भेजी गई रिपोर्ट में सहायक आबकारी आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई को लिखा गया है।
मंडलायुक्त शुक्रवार को आबकारी विभाग के कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित कार्यालय का निरीक्षण करने गए। उनके एकाएक निरीक्षण से वहां खलबली मच गई। वहां उन्होंने जब विभाग का रिकार्ड देखा तो स्टॉक रजिस्ट्रर ही ठीक नहीं मिला।
स्टॉक रजिस्ट्रर में यही कोटे की प्राप्ति और सेल का हिसाब ही स्पष्ट नहीं था। इससे वहां रिकार्ड का सत्यापन ही नहीं हो सका। कार्यालय में बेहद गंदगी थी और जिस गाड़ी से शराब की आपूर्ति की जाती है। उस पर नंबर ही नहीं था।
मौके पर मौजूद अधिकारी उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाए। उस समय वहां जिला आबकारी अधिकारी एनके यादव तो मौजूद थे, लेकिन आबकारी निरीक्षण फील्ड में थे। कार्यालय में मिली खामियों के सिलसिले में मंडलायुक्त शासन को रिपोर्ट भेजेंगे।