राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) परीक्षाएं शुरू हो गईं। इन केंद्रों पर 2,47,044 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के 193 केंद्रों पर 16 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू हो गईं। 15 अप्रैल तक नोडल केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंच गए। इन केंद्रों पर 2,47,044 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मंडल में 14 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर 15 अप्रैल देर शाम तक प्रश्नपत्र पहुंच गए । केंद्राध्यक्ष सील प्रश्नपत्रों का बंडल खोलने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित बंडल के प्रश्नपत्र उसी तिथि और प्रश्नपत्र कोड का हों। उन्होंने कहा कि केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।