राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध 200 महाविद्यालयों को परीक्षा परिणाम रुक सकता है, क्योंकि इन महाविद्यालयों ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं कराया है। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि अलीगढ़, एटा, कासगंज व हाथरस के कुछ महाविद्यालयों ने स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक निर्धारित तिथि तक अपलोड नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि कुलपति के आदेश के अनुसार, वोकेशनल और प्रयोगात्मक परीक्षा 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से कराकर उसके अंक उसी दिन फोटो सहित महाविद्यालय की लॉगिन पर अपलोड करने के साथ-साथ पुष्टि और परीक्षा शुल्क जमा कर दें, ताकि परीक्षाफल घोषित किया जा सके।
राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध 200 महाविद्यालयों को परीक्षा परिणाम रुक सकता है, क्योंकि इन महाविद्यालयों ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं कराया है। एक बार फिर उन्हें 30 सितंबर तक परीक्षा शुल्क जमा करने की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि अलीगढ़, एटा, कासगंज व हाथरस के कुछ महाविद्यालयों ने स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक निर्धारित तिथि तक अपलोड नहीं किए हैं। अंक अपलोड न होने की स्थिति में लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद भी परीक्षाफल घोषित नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कुलपति के आदेश के अनुसार, वोकेशनल और प्रयोगात्मक परीक्षा 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से कराकर उसके अंक उसी दिन फोटो सहित महाविद्यालय की लॉगिन पर अपलोड करने के साथ-साथ पुष्टि और परीक्षा शुल्क जमा कर दें, ताकि परीक्षाफल घोषित किया जा सके।