बी.वोकेशनल आईटी के विद्यार्थियों ने दिसंबर 2020 में परीक्षा दी थी, लेकिन अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया। दो साल से परीक्षा परिणाम घोषित न होना तंत्र की लाचारी दर्शा रहा। विद्यार्थियों ने शैक्षिक सत्र- 2021-22 की प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा समय से कराने के लिए प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा से अनुरोध कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विद्यार्थियों ने बताया कि डीएस कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश शुल्क व बी.वोकेशनल आईटी प्रथम वर्ष 2020-21 में प्रवेश के बाद ऑनलाइन पाठ्यक्रम व परीक्षा शुल्क का भुगतान किया। डॉ. बीआर आंबेडकर विवि आगरा ने दिसंबर 2020 में परीक्षा कराई, लेकिन आज तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है, जबकि बीवोक आईटी शैक्षणिक सत्र 2020-21 के द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कराने का समय निकल चुका है। विद्यार्थियों ने कहा कि तंत्र की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।