फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली की शोभायात्रा ने मोहा सबका मन, पुष्प वर्षा कर उतारी आरती

सार

इस दौरान मां काली के स्वरूप के करतब देखते ही बन रहे थे। आयोजन में अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक विमल अग्रवाल, सचिव अरविंद अग्रवाल, विक्रांत गर्ग, ऋषभ गर्ग, संयम पाराशर, अन्नू बीड़ी, गुंजित वार्ष्णेय, आकाश अग्रवाल, अनिल सेंगर, सीवी केटर्स, सीए पीयूष अग्रवाल, टीएन मित्तल, अर्जुन गोविल, राजेश गर्ग, मीडिया प्रभारी गुंजित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। राम वन गमन की लीला देख दर्शक हुए भावविभोर महानगर के नगला तिकोना में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में श्री राम-लक्ष्मण और माता सीता के वन गमन की लीला देख दर्शक भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री राम लीला गौशाला कमेटी अचल ताल की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में मंगलवार को रामलीला मैदान से मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हाथरस अड्डा, मदार गेट, मानिक चौक, दुबे पड़ाव, मामू भांजा, रेलवे रोड, गांधीपार्क बस अड्डे से होते हुए जीटी रोड पर रामलीला भवन पर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मां काली के स्वरूप के करतब देखते ही बन रहे थे। कई स्थानों पर लोगों ने माता के स्वरूप की आरती उतारी। शोभायात्रा का एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। आयोजन में अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक विमल अग्रवाल, सचिव अरविंद अग्रवाल, विक्रांत गर्ग, ऋषभ गर्ग, संयम पाराशर, अन्नू बीड़ी, गुंजित वार्ष्णेय, आकाश अग्रवाल, अनिल सेंगर, सीवी केटर्स, सीए पीयूष अग्रवाल, टीएन मित्तल, अर्जुन गोविल, राजेश गर्ग, मीडिया प्रभारी गुंजित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
राम वन गमन की लीला देख दर्शक हुए भावविभोर
महानगर के नगला तिकोना में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में श्री राम-लक्ष्मण और माता सीता के वन गमन की लीला देख दर्शक भाव विभोर हो गए। भरत ने प्रभु राम के वन गमन की जानकारी होने पर माता कैकई को खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन

भरत प्रभु श्री राम से मिलने वन में जाते हैं। राम भरत मिलाप पर दर्शकों ने खूब तालियां बजायीं। आयोजन में अध्यक्ष हरी सिंह लोधी, संदीप पाठक, गवेंद्र पाल सिह, विष्णुशंकर सैनी, इंद्रपाल सिंह वर्मा, राजवीर सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, अजय कुमार सक्सेना, शंकर लाल गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें