फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एसडीओ की गोली मारकर की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
देहली गेट इलाके के जलालपुर रोड निवासी विद्युत विभाग के रिटायर्ड एसडीओ यादराम सिंह (76) की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। गोली दो से ढाई मीटर की दूरी से मारी गई थी। इधर, क्राइम सीन के मुताबिक भी हत्या की स्थिति ही स्पष्ट हो रही है। बुजुर्ग पर तीन गोलियां चलाईं गईं थीं, जिसमें दो उन्हें मिस करते हुए दीवार में जा घुसीं, जबकि एक गोली सिर में लगी। इसके बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि परिवार के लोग हत्या की बात से इंकार ही कर रहे हैं। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट की स्टडी करने में जुट गई है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग से एसडीओ के पद से रिटायर्ड हुए यादराम सिंह (76) निवासी जलालपुर रोड की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी शकुंतला देवी साफ्टवेयर इंजीनियर बेटे गुरुभद्र सिंह के साथ बंगलूरूमें रहती हैं। जबकि दूसरी पत्नी किरन चौधरी टीकाराम कालेज में शिक्षिका हैं। उनका भी एक बेटा पुनीत चौधरी है, जो कि प्रॉपटी डीलर है। यादराम पुनीत और किरन के साथ ही रह रहे थे।
शुक्रवार को पूर्व एसडीओ की गोली लगने से मौत हुई थी। मृतक का परिवार तनाव के चलते आत्महत्या की बात कह रहा है, लेकिन परिवार के परिचितों को यह बात शुरू से ही हजम नहीं हो रही थी। कोई लिखित तहरीर न मिलने से पुलिस भी मामले में कार्रवाई नहीं कर सकी। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट को स्टडी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें