पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर चित्रकूट की महिला द्वारा दर्ज कराए बलात्कार के मुकदमे मेें गवाह अंशू गौड़ निवासी महावीर पार्क, क्वार्सी ने पीड़ित की मां पर ही आरोप लगा दिए हैं। अंशू गौड़ का आरोप है कि पीड़ित की मां ने मंत्री से करोड़ों रुपये और संपत्ति लेकर अपने बयान बदल दिए हैं। मंत्री इधर भी गवाही न देने का दबाव बना रहा है।
अंशू गौड़ का आरोप है कि मंत्री के इशारों पर उसके व परिवार के पीछे गुंडे लगे हुए हैं। लखनऊ नंबर की एक गाड़ी से रैकी की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी अंशू गौड़ ने इसी प्रकरण में गवाह होने के चलते पाकिस्तान के एक नंबर से आतंकी संगठनों द्वारा बम से उड़ाने की धमकी मिलने की बात कही थी। इसे लेकर उन्होंने प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है।