अब एक बार फिर, उनके पुत्र राजवीर सिंह राजू की पहल पर अतरौली, गंगीरी और डिबाई को मिलाकर कल्याण सिंह के नाम पर नया जिला गठित करने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्व परिषद ने हाल ही में अलीगढ़ और बुलंदशहर के जिलाधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है, जिससे यह उम्मीद जगी है कि दशकों पुराना यह सपना अब पूरा हो सकता है।
बदल जाएंगे राजनीतिक समीकरण, डिबाई से चुनाव लड़ चुके हैं कल्याण और राजू
अगर नया जिला बनता है तो राजनीतिक समीकरण भी बदल जाएंगे। बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा सीट से कल्याण सिंह 1996 में और उनके पुत्र राजवीर सिंह राजू 2002 में विधायक रहे हैं। अब कल्याण सिंह नगर नाम से नया जिला गठित होने के बाद राजनीतिक समीकरण भी बदल जाएंगे। नए जिले में नए जातीय समीकरणों भी बनेंगे। इसी के साथ सन 2026 के परिसीमन में विधानसभा की सीटें जिले की सीमा के अंदर ही होंगी। अभी अतरौली और डिबाई विधानसभा सीट हैं। जबकि गंगीरी छर्रा विधानसभा सीट के अंतर्गत आती है।
- अतरौली कुल क्षेत्रफल 903 वर्ग किलोमीटर है। 2011 की भारतीय जनगणना के अनुसार, अतरौली की जनसंख्या 50,412 थी, जिनमें कुल 26,368 पुरुष और कुल 24,044 महिलाएं थीं।
- गंगीरी की जनसंख्या छह हजार है। यह एक पिछड़ा क्षेत्र है। राजनीतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से डिबाई शहर महत्वपूर्ण है। इस शहर के पास ही आठ किलोमीटर दूर पवित्र गंगा नदी बहती है जोकि पास के गांव कर्णवास क्षेत्र में आती है।
- डिबाई विधानसभा के अंतर्गत कर्णवास, राजघाट एवं नरौरा जैसे स्थान आते हैं जो गंगा किनारे होने के कारण प्रसिद्ध हैं। नरौरा में परमाणु बिजली घर स्थित है।
यह है वोटर संख्या
डिबाई विधानसभा सीट पर कुल 3,47,780 मतदाता हैं। अतरौली विधानसभा क्षेत्र में दादों, बिजौली, पीसी गांवखेड़ा, गनियावली, जुझारका, गोबली, चेंदौली बुजुर्ग, भावीगढ़, कोरेह रघुपुरा, फाजलपुर, रहमापुर, गाज़ीपुर, तेबथू, मादापुर, उतरा, बराला पुरैनी इस्माइलपुर आदि आते हैं। यहां पर चार लाख से अधिक वोटर हैं