फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से बाहर हुए मुकुल उपाध्याय ने भाई रामवीर और मायावती पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मांगे पैसे

Fri, 09 Nov 2018 05:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मुकुल उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने आरोप लगाया है क्या उन्हें बसपा से निकालने की साजिश उनके ही भाई व पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय ने की है। मुकुल उपाध्याय का आरोप है कि अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, इसके बदले में बसपा की मुखिया मायावती ने उनसे 5 करोड रुपए मांगे, जब उन्होंने 5 करोड रुपए देने से मना कर दिया तो उनके भाई रामवीर उपाध्याय ने ही यह कहा कि अब मुकुल नहीं बल्कि उनकी पत्नी यानी सीमा उपाध्याय अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन


इसी साजिश के चलते उन्हें उनके भाई रामवीर ने बसपा से निकलवाया है। यह बातें उन्होंने हाथरस के राधे गार्डन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। मुकुल ने कहा कि वह अगला चुनाव अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से ही लड़ेंगे अभी वह अपने समर्थकों के बीच में जाएंगे और किस पार्टी में शामिल होंगे यह तय करेंगे।

उन्होंने अपने भाई रामवीर उपाध्याय को रावण की संज्ञा देते हुए कहा कि रामवीर उपाध्याय कभी यह नहीं चाहते थे कि उनका कद बड़े और इसी वैमनस्यता के चलते उन्होंने ही यह पूरी साजिश रची है। उन्होंने रामवीर से अपनी जान को खतरा भी बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें