स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की देखरेख के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के लिए शिविर बनाए गए हैं। जो 200 मीटर की दूरी से हरेक गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा उपचुनाव में मतदान समाप्ति के बाद धनीपुर मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सीसीटीवी कैमरों व पैरा मिलिट्री फोर्स के साए में सुरक्षा हो रही है। यहां ईवीएम की सुरक्षा को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
धनीपुर मंडी में बैरिकेडिंग, फायर सेफ्टी आदि उपकरणों की उपलब्धता के साथ ही जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा बलों की पाली वार ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा इतनी कड़ी है कि स्ट्रांग रूम की ओर किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की देखरेख के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के लिए शिविर बनाए गए हैं। जो 200 मीटर की दूरी से हरेक गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि ईवीएम वीवीपैट की चक्रवार सुरक्षा व्यवस्था के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा बलों की पाली वार ड्यूटी लगा दी गई है। सुबह छह बजे से दोपहर बजे तक, दो बजे से रात 10 बजे तक व तीसरी पाली में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक मतगणना संपन्न होने तक तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को सुबह 10 बजे एसीएम द्वितीय संजय मिश्रा एवं शाम 05 बजे एसडीएम महिमा राजपूत को निरीक्षण कर नामित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक दल व कार्यकर्ता सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम तक आ जा सकेंगे और वहीं से ईवीएम सुरक्षा पर पैनी नजर रख सकेंगे।