फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबने कसम खाई, आसपास रखेंगे साफ-सफाई

Sun, 27 Aug 2017 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ लेते लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शनिवार को कृष्णांजलि सभागार खचाखच भरा था। सबने अपने गांव-शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने की कसम खाई। उत्तर प्रदेश सरकार व अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘स्वच्छता जागरूकता पहल’ कार्यक्रम के मंडलीय सम्मलेन में अफसरों की मौजूदगी से ग्रामीण व शहर के जनप्रतिनिधियों का उत्साह उफान पर था, क्योंकि उन्हें अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होना था। 
विज्ञापन


कृष्णांजलि के मंच से स्वच्छता के संदेश दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों की सरस्वती वंदना से हुई। इसी स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत करके अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का स्वच्छता संदेश प्रसारित किया गया।

मुख्य अतिथि कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा रहे, विशिष्ट अतिथि सीडीओ दिनेश चंद्र, एडीएम सिटी एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा, सीडीओ हाथरस सैयद जावेद अख्तर जैदी, सीडीओ कासगंज श्रीनिवास मिश्रा, सीडीओ एटा कमेंद्र सिंह, ज्वाइंट डिप्टी कमिश्नर हीरा सिंह, डिप्टी डायरेक्टर पंचायत राज विभाग नंदिनी जैन रहे। शपथ पत्र भरवाया गया और कमिश्नर ने सबको गांव-शहर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी। साफ-सुथरा रखने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। जब गली, मोहल्ले, गांव, शहर में सफाई होगी, तब देश स्वत: ही साफ-सुथरा नजर आएगा। उन्होंने कहा कि तन से नहीं, बल्कि मन से भी साफ-सुथरा रहिये और गंदगी से बचिए। कहा, खुले में शौच की कुप्रथा खत्म करने के लिए सभी को आगे आना होगा। सबको जागरूक करना होगा, खासतौर ग्रामीण अंचलों में। 

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि चार जनवरी 2018 स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने जा रहा है। यह सर्वेक्षण शहर की स्वच्छता के पैमाने को मापने के लिए होगा। इसलिए आपके सकारात्मक जवाब से शहर की स्वच्छता को और गति मिल सकती है। पहले आपके अथक प्रयास से अलीगढ़ का नाम बड़े शहरों की सूची में शुमार हुआ था। इस बार भी यही परंपरा कायम रखना है। पहले जिम्मेदारी नगर निगम की थी, लेकिन इस बार लोगों की जिम्मेदारी ज्यादा है।

शार्ट फिल्म स्वच्छता पर आधारित दिखाई गई। इसमें स्वच्छता संबंधी बातों पर जोर दिया गया। फिल्म में खुले में शौच से होने वाली परेशानियों को बखूबी दर्शाया गया। शार्ट फिल्म स्वच्छता (मुर्गा) भी दिखाई गई। उधर, प्रधानों सचिव, सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

अमर उजाला के जश्न-ए-आजादी के तहत हुए ड्राइंग कंपटीशन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों और सांत्वना पुरस्कार पाने वाले उभरते चित्रकारों को कृष्णांजलि सभागार में कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब हो कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 अगस्त को ‘आजादी की उड़ान’ थीम पर ड्राइंग कंपटीशन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें