फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबकी अपनी अपनी तैयारी, सबको आरक्षण का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव का शंखनाद कभी भी हो सकता है। सभी दल और निर्दलीय चुनाव लड़ने को तैयार नेता अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। बस इंतजार है तो आरक्षण सूची जारी होने का। निकायों का परिसीमन भी तैयार कर शासन को अंतिम अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है। परिसमीन पर अंतिम मोहर के साथ-साथ आरक्षण भी लागू किए जाने के संकेत हैं। बाद अगर राजनीतिक दलों की तैयारियों की करें तो भाजपा व सपा में अब तक प्रभारी नियत किए गए हैं। वहीं बसपा कांग्रेस की तैयारियां अभी सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि नगर निगम सहित सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में दावेदारों के स्तर से अपने अपने प्रयास भी जारी हैं। कुछ दावेदार जो पार्टी के प्रति समर्पित हैं, वे पार्टी से टिकट के लिए प्रयासरत हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें पार्टी कोई हो, बस चुनाव लड़ना है। इसके अनुसार तैयारी में जुटे हैं। बात अगर नगर निगम की करें तो सर्वाधिक दावेदार भाजपा, सपा, बसपा व आम आदमी पार्टी में दिखाई दे रहे हैं।
कांग्रेस में अभी तक कोई प्रमुख नाम सुर्खियों में नहीं है। कुछ पुराने नाम जरूर ऐसे हैं, जिनको लेकर चर्चाएं हैं। इसी तरह नगर पालिका अतरौली व खैर और जिले की सभी नगर पंचायतों में दावेदार सक्रिय हैं। जो नगर पंचायतें नई बनी हैं, उनके दावेदारों में कुछ ज्यादा ही उत्साह है। हालांकि सभी को आरक्षण का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

-पार्टी स्तर से सभी तैयारियां पूरी हैं। निकाय प्रभारी तक नियत कर दिए गए हैं। दावेदारों को लेकर पार्टी स्तर पर मंथन अलग से जारी है। जैसे ही आरक्षण की प्रक्रिया जारी होगी। उसके बाद सभी तरह की सूचनाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। -डॉ. विवेक सारस्वत, महानगर अध्यक्ष भाजपा।
- पार्टी ने प्रभारी बना रखे हैं। हमारे पार्षद व अन्य पदों के लिए नाम भी चर्चाओं में हैं। पार्टी हाईकमान तक ये नाम पहुंच चुके हैं। बस आरक्षण का इंतजार किया जा रहा है। आरक्षण लागू होते ही सभी तैयारियां सामने दिखेंगी।-अज्जू इशहाक, पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा।
- निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हैं। जनता हमारी तरफ पूरी तरह से देख रही है। कुछ नए नाम भी सामने हैं। पुराना कार्यकाल भी सबके सामने है। हम पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। -हरजीत सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा।
-पार्टी स्तर से निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हैं। कई नाम ऐसे हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है। शासन स्तर से आरक्षण लागू होते ही हमारे प्रत्याशी व अन्य सभी तैयारियां सामने आएंगी। -ठा. संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।
- पार्टी संगठन के पदाधिकारियों की 14 अक्तूबर को बैठक हुई है। उस बैठक को लेकर कुछ निर्देश मिलने का इंतजार है। हमारे स्तर से चुनाव लड़ा जाएगा। अभी महानगर को लेकर निर्देश मिलने का इंतजार है।-चौ. कल्याण सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रालोद।
बसपा ने किया संगठनात्मक फेरबदल
कई प्रभारी/कोआर्डिनेटर बदले गए
बसपा संगठन स्तर पर काफी फेरबदल किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने बताया कि शिवकुमार शास्त्री, सुरेश गौतम, बच्चू सिंह एडवोकेट, मूलचंद्र बघेल को मंडल में जिला वार प्रभारी बनाया है। इसी तरह सूरज सिंह को हटाकर मुनकाल अली, विजेंद्र विक्रम सिंह, अशोक सिंह एडवोकेट, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह मौर्य, मुकेश चंद्र को अलीगढ़ मंडल का प्रभारी/कोआर्डिनेटर बनाया गया है। वहीं रणवीर सिंह कश्यप को यहां से हटाकर हाथरस का प्रभारी बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें