फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीयों के अगले कदम पर टिकीं सबकी नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा और सपा में जोड़तोड़ शुरू हो गई है। रालोद और बसपा भी निर्दलीयों से संपर्क कर अपना बहुमत जुटाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सब कुछ निर्दलीयों के हाथ में है। निर्दलीय अगर बंट गए तो अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर घमासान बढ़ सकता है। अगर 12-15 निर्दलीयों का गुट एक साथ रहा तो वह किंगमेकर की भूमिका में आ जाएंगे। वर्तमान में निर्दलीयों के अगले कदम का इंतजार सबको बहुत बेसब्री से है।
विज्ञापन

निर्दलीय खेमे से सबसे बड़ा नाम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. सुधीर सिंह का है। वह खुद इस बार चुनाव हार गए हैं, लेकिन उनकी पत्नी अंजू देवी लगातार दूसरी बार विजयी रही हैं। पूर्व में चौ. सुधीर सिंह वर्ष 2012 में एमएलसी ठा. जयवीर सिंह के खेमे से जिपं अध्यक्ष रह चुके हैं।
बहुमत जुटाने से लेकर सदन में साबित करने, जिला पंचायत अध्यक्ष पद संभालने सहित कई तजुर्बे उनके पास हैं। ऐसे में सभी दलों के दावेदार उनके अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। चौ. सुधीर सिंह ने कहा कि वो अभी निर्दलीय साथियों के प्रमाण पत्र आदि दिलवा रहे हैं। इसके बाद एक दो दिन में अपने समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। उनके पास सभी विकल्प खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें