फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर-मस्जिद में आयोजनों की अनुमति दी जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने कोरोना खत्म होने के बाद मंदिर एवं मस्जिदों में धार्मिंक आयोजनों की अनुमति मांगी है। इस मामले में डीएम को ज्ञापन देते हुए सपा की महानगर टीम ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पानी एवं बिजली समेत अन्य समस्याओं का जिक्र करते हुए निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, महासचिव मनोज यादव और जिला प्रवक्ता व उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय ने बताया कि कोरोना काल में मंदिर व मस्जिद दोनों बंद रहे। चूँकि अलीगढ़ अब कोरोना मुक्त हो चुका है इसलिए अब पूर्ण रूप से मंदिर व मस्जिद में धार्मिक आयोजन करने की अनुमति प्रदान की जाए। 21 जुलाई को ईदुल उल अजहा का त्योहार है। इस अवसर पर सभी ईदगाहों में नमाज की इजाजत दी जाए। जिले में वर्तमान में बिजली कटौती की भारी समस्या है। गर्मी के साथ-साथ महानगर में पेयजल की किल्लत बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में पिछले 2-3 माह से नलों से पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी की पाइप लाइनें कई जगह टूटी पड़ी हैं। बार-बार शिकायतों के बाद भी अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस वजह से क्षेत्रवासियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इंडिया मार्का हैंडपंपों की हालत खराब है। पानी की पाइप लाइनों को शीघ्र सुधार कर पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाय।
इस मौके पर जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह यादव, अहमद सईद सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष नीलाभ भार्गव, महानगर उपाध्यक्ष खान मोहम्मद आसिफ , उमेश श्रीवास्तव, यामीन अब्बासी, गवर्नर सिंह लोधी, शाकिर मलिक, सनी सारस्वत, मुराद बच्चन, शाहिद मलिक, मोहम्मद सलीम, कौशल दिवाकर, इसरार सोलंकी, सज्जन यादव, अनीस नानी, गिरीश गौड़, ऋषभ शर्मा, शिवम यादव, मोहम्मद आसिफ , सुनील वाल्मीकि, हाजी मुन्ना, हाफिज अब्बासी, गौरव भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें