फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो साल बाद भी स्टाफ के इंतजार में एलमपुरा उपस्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
चंडौस के गांव एलमपुरा में बंद पड़ा उप स्वास्थ केन्द्र - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव एलमपुरा में लाखों रुपये की लागत से बना उपस्वास्थ्य केंद्र (आरोग्य मंदिर) दो साल से नियमित संचालित नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर आज तक स्थायी स्टाफ की तैनाती नहीं हुई, जिससे भवन पर ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया है कि 13 जून को राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर ने गांव में रात्रि प्रवास के दौरान चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी थीं। उस समय ग्रामीणों ने उपस्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ न होने की शिकायत की थी। उन्होंने जल्द तैनाती का आश्वासन दिया था, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह पहले भी यह मुद्दा उठाया गया था। तब केंद्र दो दिन के लिए खुला, लेकिन बाद में फिर बंद कर दिया गया।

- उपस्वास्थ केंद्र को सप्ताह में एक दिन मंगलवार को एएनएम खोलती हैं। गांव में टीकारण भी करती है। डॉ. कुलदीप राजपुरी, सीएचसी अधीक्षक, चंडौस।
- एलपुरा उपस्वास्थ केंद्र पर स्टाफ की तैनाती के लिये सीएमओ को निर्देशित किया गया है। जल्द ही स्टाफ की तैनाती की जाएगी। - सुरेंद्र दिलेर, राजस्व राज्यमंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें