फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हो रही पढ़ाई: 32 दिन हो गए कक्षाएं शुरू हुए, 5000 बच्चों के पास नहीं हैं किताबें

Sat, 03 May 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इगलास ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्तर के 142 स्कूल संचालित हैं। इनके साथ ही सहायता प्राप्त संबद्ध प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें पहली से तीसरी कक्षा तक में पढ़ने वाले पांच हजार विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
किताबें - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कक्षाएं शुरू के 32 दिन बाद भी पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिली हैं। इससे करीब 5000 हजार विद्यार्थियों की पढ़ाई की औपचारिकता ही चल रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही विद्यार्थियों को किताबें मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन


इगलास ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्तर के 142 स्कूल संचालित हैं। इनके साथ ही सहायता प्राप्त संबद्ध प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें पहली से तीसरी कक्षा तक में पढ़ने वाले पांच हजार विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिली हैं।

विजय विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देंवेंद्र कुमार सिंह, श्रीलाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार और जनता इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य लालजी मिश्रा ने बताया कि विभाग से अभी नई किताबें नहीं मिली हैं। सत्र संचालन नियमित चलना है, इसलिए पुरानी किताबों का सहारा लेकर शिक्षक पहली से तीसरी कक्षा तक में विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं, ताकि किताबों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही किताबें आ जाएंगी। मिलते ही सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों को सूचित कर किताबों का वितरण कराया जाएगा।-लाल बाबू द्विवेदी, खंड शिक्षाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें