फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर कसी फब्ती, विरोध पर मां-पिता, भाई का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के ऊपरकोट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती पर मनचलों ने फब्ती कसकर छेड़खानी कर दी। विरोध में आए मां-पिता, भाई का शोहदों ने तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ दिया। चीखपुकार मचने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही तहरीर के आधार पर मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वाकया शुक्रवार सुबह युवती अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी पड़ोसी की छत पर खड़े दो युवकों ने अश्लील इशारे किए। युवती ने इसे अनदेखा कर दिया। इससे उनका साहस बढ़ा और वह अश्लील टिप्पणी करने लगे। युवती ने चिल्लाते हुए उनका विरोध किया। बेटी की आवाज सुन मां-पिता घर से बाहर आ गए। उन्होंने शोहदों को खरी-खोटी सुना दी। इस पर आरोपी युवकों ने गाली-गलौज करते हुए हवा में तमंचा लहरा दिया। इससे मौजूद लोग सहम गए। इसी बीच युवती के मां-पिता के सिर में तमंचे की बट से एक के बाद एक कई प्रहार कर उनको घायल कर दिया।
इससे सिर फट गया। बीच बचाव में आए उनके बेटे का भी सिर फोड़ दिया। वारदात कर हमलावर धमकाते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक इस तरह की हरकत पहले भी कर चुके हैं। मगर, लोक लाज के डर से वह चुप रही। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह के मुताबिक घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें