फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा के बदमाशों ने लूटा था हाईवे पर इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद का ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा के थाना जैथरा पुलिस ने अलीगढ़ के कोतवाली क्षेत्र के हाईवे बाईपास पर हुई एक करोड़ की लूट को अंजाम देने वाले दो बदमाशों सुधीर कुमार निवासी नगला बैनी थाना जैथरा और बबलू निवासी कुडनावर थाना नयागांव को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर लूट का माल बरामद किया है। बदमाशों ने अप्रैल 2021 में ट्रक में भरे इलेक्ट्रॉनिक्स का करीब एक करोड़ रुपये का सामान लूटा था।
विज्ञापन

एटा के एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर बताया कि अलीगढ़ कोतवाली नगर में हाईवे बाईपास पर आठ अप्रैल 2021 को हुई लूट के संबंध में दर्ज मुकदमे से संबंधित मामले का जैथरा पुलिस ने खुलासा किया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने शुक्रवार देरशाम गांव मेहमंता मोड़ के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूट में शामिल मैक्स पिकअप में लदे दो फ्रिज और दो वाशिंग मशीन भी बरामद किए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आठ अप्रैल को नोएडा से निकले ट्रक का मैक्स से पीछा किया और अलीगढ़ में रुकवाने के बाद चालक और परिचालक को बंधकर डालने के बाद ट्रक को लूट लिया। इसमें भरे फ्रिज, वाशिंग मशीन और ओवन को लूट लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार दोपहर तक 13 फ्रिज और सात वाशिंग मशीनों को अलग-अलग बरामद किया है। आरोपियों से दो तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि अलीगढ़ में ट्रक चालक व परिचालक को बांधने के बाद माल अन्य वाहनों में उतार लिया और ट्रक को उझानी बदायूं में लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। आईजी रेंज के निर्देश पर आसपास के जनपदों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
अलीगढ़ पुलिस एटा में भी आकर बदमाशों की तलाश करती रही लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले में फरार आरोपी सुनील, विनीत निवासी सुकटी खेड़ा और मैक्स चालक राजू उर्फ राजीव निवासी जवाहर नगर थाना जैथरा की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
इधर, सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एटा में पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ हुई है। अब उन्हें यहां वी वारंट के आधार पर लाया जाएगा और उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें