टप्पल थाना क्षेत्र के गांव बाजौता में बिजली गिरने से कई उपकरण फुंक गए। मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो महिलाएं झुलस गईं।
जानकारी के अनुसार बीते बृहस्पतिवार की शाम को टप्पल क्षेत्र के गांव बाजौता में अचानक तेज बारिश हुई। इसी दौरान गांव निवासी कलेक्टर उर्फ हरवंश के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे घर की छत और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। घर में काम कर रहीं दो महिलाएं सुनीता और आंचल झुलस गईं।
गांव से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन में आकाशीय बिजली उतरने से सीताराम, सुबह सिंह, राजू, पंकज शर्मा आदि के घर में बिजली उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि कई घरों में लगे बिजली के मीटर, वाशिंग मशीन, पंखा, फ्रिज, केबल आदि जल गए।