फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में आठ महीने बाद प्रवेश परीक्षाएं आज से शुरू, विवि प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम

Sun, 01 Nov 2020 02:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

करीब 8 महीने की खामोशी के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का परिसर आज छात्रों के कदमों से गुलजार होगा। एक नवंबर रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में एमएससी बायोलॉजी और एमबीए के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके अलावा दो नवंबर सोमवार को भी फारेन लैंग्वेज में स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। 

विज्ञापन


इन दोनों प्रवेश परीक्षाओं में चार हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। महामारी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सामाजिक दूरी सहित व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 

रविवार को एमएससी बायोलॉजी और एमबीए के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए पूरी आर्ट फैकल्टी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एमएससी के लिए 596 और एमबीए के लिए 377 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसी प्रकार सोमवार को होने वाली फारेन लैंग्वेज की प्रवेश परीक्षा में कुल 2870 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में वीमेंस कालेज, भूगोल विभाग, आर्ट फैकल्टी, एबीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वायज, एबीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स, एएमयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूगर्भ विज्ञान विभाग आदि विभाग शामिल हैं।  

कक्ष में प्रवेश से पहले यह है व्यवस्था

  • थर्मल स्क्रीनिंग होगी और चेहरे पर मास्क अनिवार्य होगा।
  • हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा।
  • परीक्षा कक्ष में क्षमता से 50 फीसदी ही सीटों की व्यवस्था है।
  • परीक्षा समाप्त होने के बाद भी कक्ष से एक एक करके बाहर निकलेंगे।
  • प्रवेश से पहले लाइन में भी सोशल डिस्टेंसिंग रहेगी।


एएमयू ने प्रवेश परीक्षाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। एक नवंबर और दो नवंबर को प्रवेश परीक्षाएं हो रही हैं। इनमें कक्ष में प्रवेश से लेकर बाहर आने तक महामारी के लिए जो भी गाइडलाइन जारी की गई है, उसका पालन किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षार्थियों के सत्यापन के लिए पहले से ही जो व्यवस्था चली आ रही है, उसका पालन किया जाएगा। 

विज्ञापन

-सैयद अली नवाब जैदी, डिप्टी प्राक्टर, एएमयू।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें