अतरौली गनियावली-गाजीपुर रोड का हाल। संवाद
- फोटो : samvad
अतरौली से गनियावली-गाजीपुर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी ने सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर “रोड नहीं तो वोट नहीं” अभियान चलाने की घोषणा की है। साथ आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2023 को भी इस मांग को लेकर धरना दिया गया था, तब अधिकारियों ने आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुष्पेंद्र लोधी ने ग्रामीणों से आंदोलन में साथ आने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव से पहले दबाव बनाने पर सड़क निर्माण संभव हो सकता है। वहीं युवा पहल के अध्यक्ष इंजीनियर हिमांशु मित्तल गुप्ता ने बताया कि सड़क पर बड़े गड्ढे और जलभराव से हालात बदतर हैं। बरसात में आवागमन प्रभावित होता है और स्कूली बच्चों, मरीजों व किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। बीडीओ वेदप्रकाश का कहना है कि शिकायत मिलने पर लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा जाएगा