महानगर के एक दंपति में शादी के कुछ दिन बाद से ही विवाद शुरू हो गया। अब परिवार परामर्श केंद्र में इंजीनियर पति ने ऐसा खुलासा किया, जिसे सुन हर कोई हैरान है। इंजीनियर पति की मानें तो पत्नी के लक्षणों से लगता है कि वह संपूर्ण स्त्री नहीं है। वरना छह माह में हर बार उसने रिश्ते बनाने की पहल को ठुकराया और दबाव डालने पर विवाद शुरू हो जाता था।
महानगर के सासनी गेट इलाके के बुजुर्ग दंपति के इंजीनियर बेटे की शादी दिसंबर 2012 में क्वार्सी इलाके की युवती से हुई। शादी के बाद इंजीनियर पत्नी को अपने साथ ले गया। साथ रहने के दौरान मलेशिया तक घुमाया। नौकरी पर साथ रखा। शादी के छह माह बाद तक दोनों में कोई रिश्ते नहीं बने, बल्कि विवाद शुरू होने के कारण युवती ने धमकियां देना शुरू कर दिया। मई 2015 में ज्यादा विवाद होने पर युवती मायके आ गई।
आरोप है कि वह अपने साथ तमाम जेवरात व नगदी आदि भी ले आई। युवती के परिजनों से उसके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कहा गया, मगर वह टहलाने लगे। उल्टा उनके खिलाफ परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत दे दी। सुनवाई होने पर युवक पक्ष की ओर से यह तर्क दिया गया है। इस संबंध में लिखित शिकायत भी पुलिस प्रशासनिक स्तर पर आला अधिकारियों को भेजी गई हैं। अनुरोध किया गया है कि युवती का शारीरिक परीक्षण कराया जाए। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाए।