फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी के इंजीनियर की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीपार्क थाना क्षेत्र के शाहकमाल रोड स्थित न्यू बेगम गेस्ट हाउस में ठहरे निजी कंपनी के इंजीनियर की बृहस्पतिवार रात कूलर में उतरे करंट से मौत हो गई। आधी रात को हुए घटनाक्रम से गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर पर आगरा से परिजन भी यहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, आगरा के यमुना ब्रिज सुशील नगर निवासी 22 वर्षीय हरवीर सिंह सेल प्लान नामक कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत थे। वह कंपनी में मोबाइल कनेक्शन की जांच का काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह अपनी ही कंपनी में कार्य करने वाले आगरा निवासी हेमंत संग अलीगढ़ आए और गांधीपार्क बस स्टैंड के पीछे शाहकमाल रोड स्थित गेस्ट हाउस में रुके। हेमंत के अनुसार, शाम को काम निपटाकर वे खाना-पीना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। इसी बीच देर रात्रि हेमंत तो बेड पर लेटा था, जबकि हरवीर मोबाइल पर बात करते-करते मोबाइल चार्ज करने के लिए कूलर के पास जंगले के सहारे लगे बिजली के बोर्ड पर गया। तभी कूलर में उतर रहे करंट से चिपक गया और तेजी से चीखते हुए नीचे गिर गया।
इसके बाद हरवीर को उलटियां शुरू हो गईं। हेमंत शोर मचाता हुआ मदद के लिए बाहर आया। स्टाफ ने विद्युत सप्लाई बंद कर दी। आनन-फानन में हरवीर को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर गांधीपार्क पुलिस भी पहुंच गई। खबर पर सुबह परिवार भी आ गया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। गांधीपार्क पुलिस के अनुसार घटना विद्युत करंट से मौत की है। परिवार की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। बाकी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

घर का इकलौता था हरवीर
पोस्टमार्टम पर आए परिजन बहुत ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे। सभी का हाल बेहाल था। हां, बातचीत में इतना जरूर बताया कि हरवीर अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें