ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का फाड़ा गया होडिंग।
- फोटो : Rupesh
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के पोस्टर को किसी ने फाड़ दिया है। यह पोस्टर कोल तहसील के समीप लगा था। श्रीकांत शर्मा का होर्डिंग लगने के बाद महानगर में चर्चा का बाजार गरम है।
दूबे का पड़ाव, गांधी आई हॉस्पिटल एवं कोल तहसील सहित कई स्थानों पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के पोस्टर लगे हैं। महानगर में अचानक श्रीकांत शर्मा के पोस्टर लगने के बाद चर्चा का बाजार गरम हो गया है। कुछ लोग इसे लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देख रहे हैं।
हालांकि होर्डिंग पर चुनाव या लोकसभा क्षेत्र का कहीं उल्लेखन नहीं किया गया है। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि ऐसे होर्डिंग अलीगढ़ के अतिरिक्त नोएडा आदि में भी लगे हैं। होर्डिंग पर सामान्य वर्ग को नौकरियों एवं शिक्षा क्षेत्र में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया है। होर्डिंग पर नरेंद्र मोदी, अमित शाह के अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की तस्वीर है।
रविवार को कोल तहसील के समीप लगे होर्डिंग को किसी ने फाड़ दिया है या किसी अन्य वजह से स्वयं फट गया है। भाजपा नेता अतुल राजाजी की नजर पड़ी तो उन्होंने इसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। सूचना लखनऊ तक पहुंच गई। लखनऊ से अतुल राजाजी के पास एक फोन भी आया और थाना आदि के बारे में जानकारी ली गई। अतुल राजाजी का कहना है कि जिसने भी होर्डिंग फाड़ा है, बहुत गलत किया है।