फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतिक्रमण ने छीनी सड़कों की जगह, जाम में जूझ रहा छर्रा

विज्ञापन
कस्बा छर्रा में जाम में फंसे नगरवासी व राहगीर (संवाद) - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर पंचायत छर्रा में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। प्रमुख मार्गों और बाजारों में रोजाना लगने वाले जाम से राहगीरों को घंटों परेशान होना पड़ रहा है। अतिक्रमण ने सड़क पर वाहनों की राह रोक रखी है। लोग जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के समय से मौके पर नहीं पहुंचने से जाम खुलवाने में देरी होती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। नगर में जाम के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पैदल राहगीरों को भी निकलने में दिक्कत होती है। कई बार सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। दुकानों के सामने वाहन फंसने से माल की लोडिंग और अनलोडिंग में भी परेशानी होती है। अधिशासी अधिकारी विवेक गौड़ ने बताया कि अस्थायी अतिक्रमण हटवाया जाएगा, जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके।
- छर्रा बाजार में दुकानों के सामने वाहन खड़े होने और अतिक्रमण से रास्ता संकरा हो जाता है। नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन को संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाना चाहिए। - चिराग गुप्ता।
विज्ञापन

- बाजार में घंटों जाम लगने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्राहक जाम के डर से खरीदारी करने नहीं आते, इसलिए प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की नियमित तैनाती होनी चाहिए। - प्रिंस माहेश्वरी।
- बाजार के प्रमुख मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू की जाए और सड़क पर वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई हो। भारी वाहनों के लिए भी समय निर्धारित किया जाना चाहिए। - संदीप गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें