अधिकारियों ने पुलिस बल और नगर पालिका की टीम के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। दो घंटे तक चले अभियान के तहत कई कच्चे-पक्के निर्माणों को ढहा दिया गया। एसडीएम-सीओ ने दुकानदार और ढकेल वालों को चेतावनी दी कि अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिंकदराराऊ नगर के जीटी रोड स्थित सब्जी मंडी से 16 दिसंबर की दोपहर में पुलिस-प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटवाए। जेसीबी से कई पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान और सीओ श्यामवीर सिंह ने जीटी रोड पर सब्जी मंडी के बाहर और उसके इर्द-गिर्द हो रहे अतिक्रमणों को तीन दिन में हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने ऐसा नहीं किया। 16 दिसंबर को अधिकारियों ने पुलिस बल और नगर पालिका की टीम के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। दो घंटे तक चले अभियान के तहत कई कच्चे-पक्के निर्माणों को ढहा दिया गया।
एसडीएम और सीओ ने दुकानदारों और ढकेल वालों को चेतावनी दी कि अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर भविष्य में अतिक्रमण किया गया तो ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि जब से हाईवे बना है, तब से काफी ट्रैफिक उससे होकर गुजरने लगा है। लोगों की सोच थी कि अब शहर के मध्य से गुजरने वाले जीटी रोड पर अतिक्रमण कम हो जाएगा, लेकिन अतिक्रमण कम होने के बजाय और बढ़ गया है, जिससे वाहनों को आवागमन में दिक्कत होती है।