राजस्व टीम का विरोध करतीं महिलाएं
- फोटो : संवाद
गांव गुदमई मिश्रापुर एवं गोपी पंचायत की सीमा पर 17 जनवरी को पुलिस टीम के साथ राजस्व कर्मी भूमि विवाद की शिकायत पर मामले का निस्तारण कराने पहुंची थे। वहां पर दूसरे पक्ष के लोग महिलाओं को लेकर पहुंच गए और राजस्व टीम का विरोध शुरू कर दिया। राजस्व विभाग की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
राजस्व निरीक्षक महेश गौतम एवं लेखपाल रमाकांत ने पुलिस को बताया कि गांव गुदमई निवासी किसान खेम सिंह पुत्र भोजराज तथा दुर्गपाल पुत्र मोहनलाल ने तहसील और थाना दिवस में पड़ोसी गांव प्रेमपुर के एक व्यक्ति तथा नगला मिर्जा चार लोगों पर खेड़ की मेड़ तोड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
कहा था कि एक आरोपी ने खेत के एक ओर दीवार बना दी थी। अन्य आरोपियों ने मेड़ काटकर खेत की जमीन को अपने खेत में मिला लिया। बीते माह पैमाइश कर विवादित भूमि को चिह्नित कर कब्जा मुक्त करा दिया गया था, इसके बावजूद आरोपियों ने मेड़ तोड़ दी थी। इस पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची, तो महिलाओं को लेकर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस पर राजस्व टीम को बैरंग लौटना पड़ा।