फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसीबी । - फोटो : samvad
विज्ञापन
टप्पल के मोहल्ला ऊपरकोट में अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए चिह्नित सरकारी जमीन से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर रास्ता साफ कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को राजस्व टीम जब पैमाइश के लिए पहुंची तो स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की, लिखित आदेश की मांग की। स्थिति बिगड़ने पर एसडीएम खैर शिशिर कुमार सिंह के निर्देश पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जेसीबी की मदद से करीब 600 वर्ग फीट सरकारी जमीन से अवैध कब्जा ध्वस्त कर दिया। राजस्व टीम में कानूनगो होमदत्त शर्मा, लेखपाल विनोद शर्मा और पूर्ति अधिकारी पीयूष गौतम शामिल रहे। एसडीएम शिशिर कुमार सिह ने बताया कि यह भूमि पूरी तरह सरकारी है। यहां अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को नजदीक ही राशन वितरण की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें