फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण : कल्याण सिंह की कोठी पर ठिठका प्रशासन !

Tue, 08 Jan 2019 02:16 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
सराय हकीम में बिल्डिंग मालिकों द्वारा तोड़वाए जा रहे उनके मकान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 मैरिस रोड पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की निजी कोठी पर जिला प्रशासन का अतिक्रमण अभियान ठिठक गया है। मैरिस रोड पर इस कोठी के कारण ही अभियान ठहर गया है। इस कोठी पर पहले लाल निशान के साथ 0.50 लिख कर यह दर्शाया गया था कि इतना अतिक्रमण है। दूसरे दिन ही इसको मिटा कर क्रास का निशान लगा दिया गया। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि क्रास का निशान का मतलब है सुरक्षित। यानी अब वहां अतिक्रमण नहीं हटेगा। नगर निगम की इस कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं। वहीं नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल के इलाहाबाद में होने के बाद उप नगर आयुक्त अजीत राय ने कहा है कि अतिक्रमण नियमानुसार ही हटेगा। इसमें कोई दो राय नहीं है। नगर निगम ने कोई भी निशान नहीं मिटाया है।
विज्ञापन


मैं इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक संपत्ति विवाद की सुनवाई में हाजिर हुआ था। मंगलवार को अलीगढ़ पहुंच कर ही पूरा प्रकरण जानने के बाद कुछ स्पष्ट कर पाऊंगा। अतिक्रमण हटाने में नियमों का पूरा पालन होगा। भेदभाव नहीं होगा। 
-सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त।
नगर निगम ने मैरिस रोड की पैमाइश में जो निशान नक्शे के अनुसार लगाए गए है, उसी के अनुसार अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नगर निगम ने कोई निशान नहीं मिटाया है। पहले स्वत: अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया है। इसके बाद जब भी अभियान चलेगा तो अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसको लेकर कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।   -अजीत राय, उप नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें