फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 40 प्रधान और बसपा के पार्षद सपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जिले के लगभग 40 प्रधान और नगर निगम अलीगढ़ के कई पार्षद भी शनिवार को लखनऊ में सपा में शामिल हो गए। इन पार्षदों में हफीज अब्बासी, मो. अकरम, आस मोहम्मद जिनकी पत्नी पार्षद हैं। राशिद, फिरोज, हुस्न बानो, शकील वार्ड नंबर-70, शाकिर वार्ड नंबर 45, वार्ड नंबर 48 के मरहूम पार्षद शहाबुद्दीन के प्रतिनिधि सहित एक निर्दलीय पार्षद शाहिद मलिक हैं। बसपा के ही अंसार मलिक, डा. अक्षन, कयूम मलिक के साथ अन्य लोग भी उनके साथ थे। आप से रईस मलिक, एमआइएमआई से इफ्तखार अहमद भी सपा में शामिल हुए। इसके अलावा बजरंग दल से ठा. नीटू सिंह, ठा. मनोज सिंह, विशाल सैनी, स्वाभिमान सिंह भी सपा में चले गए हैं।
पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह और मो. सगीर ने कहा कि जल्द ही अलीगढ़ में इसका एलान होगा। उन्होंने कहा कि ये सभी पार्षद बसपा की नीतियों और कारगुजारियों से नाखुश हैं। उनको पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है। इसलिए वह सपा में शामिल हो रहे हैं। वहीं प्रधानों के अंदर भी भाजपा की नीतियों को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से वह भी सपा की ओर मुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, प्रधान संगठन की अध्यक्ष ज्योति सिंह (प्रधान अलहदादपुर) के पति अर्जुन सिंह भोलू ने दावा किया है कि जिले के लगभग तीस प्रधान सपा में शामिल हुए हैं। इनमें से अधिकांश धनीपुर ब्लाक के हैं। इनके नाम अभी नहीं बताए जा रहे हैं। पार्टी के नेताओं ने कहा कि प्रधानों के नाम भी जल्द सामने आएंगे। अभी उनके नाम इसलिए नहीं बताए गए हैं ताकि कोई सत्तारूढ़ दल का नेता उनको परेशान न करे क्योंकि निकट भविष्य में ही प्रधानी का चुनाव होना है। ऐसे में उन लोगों को परेशान किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें