फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम से मिलेंगे ईएमयू ट्रेनों के टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मार्च से संचालित होने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट काउंटरों से टिकट खरीदनी होगी। इसके साथ ही ऑटोमैटिक टिकट वेंडिग मशीन (एटीवीएम) से भी टिकट ले सकेंगे। दोनों ही स्थलों पर टिकट खरीद के लिए लाइन में लगने के दौरान दो गज की दूरी और मास्क जरूरी का पालन करना होगा। प्लेटफार्म पर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिनके पास टिकट मौजूद होगा। शुक्रवार को इन टिकट बिक्री से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सीएमआई संजय शुक्ला ने अपनी देखरेख में पूरा कराया।
विज्ञापन

बीते साल कोरोना काल की शुरुआत के दौरान 22 मार्च को लगे जनता कर्फ्यू वाले दिन से ईएमयू ट्रेनों का संचालन बंद है। इन ट्रेनों को एक साल बाद फिर से संचालित किया जा रहा है। हालांकि लॉकडाउन से पहले जहां अलीगढ़-दिल्ली रूट पर पर छह जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। मगर, अभी सिर्फ दो जोड़ी ट्रेनों के संचालन को अनुमति मिली है, जिनमें एक ट्रेन हाथरस जंक्शन और दूसरी अलीगढ़ जंक्शन से दिल्ली के लिए एक मार्च से संचालित होगी।
एमएसटी-पास नहीं होगा मान्य
सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि ईएमयू ट्रेनों का संचालन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए पर किया जा रहा है। इसके लिए न्यूनतम टिकट 30 रुपये का होगा। वहीं, दिल्ली का टिकट 60 रुपये का होगा। एमएसटी और पास अभी मान्य नहीं होंगे। लॉकडाउन से पहले तक हर दिन करीब 2 हजार यात्री एमएसटी पर सफर करते थे। अभी रेल मुख्यालय की ओर से एमएसटी जारी करने या पुरानी एमएसटी पर सफर कराने का फरमान नहीं आया है। अनारक्षित टिकट खरीदकर ही लोग सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें