कोरोना कर्फ्यू के कारण एनसीआर रेलवे ने ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। अलीगढ़ से संचालित होने व अलीगढ़ वाया दिल्ली जाने वाली तीन ईएमयू ट्रेनों का संचालन बंद किया गया है। सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली (टीएडी), अलीगढ़-दिल्ली, हाथरस-दिल्ली वाया अलीगढ़ ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों को बंद किया गया है। 24 अप्रैल तक का अभी आदेश मिला है। अगर, कोरोना कर्फ्यू को फिर से बढ़ाया जाता है तो संभावना है कि इन ट्रेनों को फिर से बंद किया जाएगा। ब्यूरो