फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शटडाउन नहीं देने पर कर्मियों को पीटा, मशीनों से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर शटडाउन नहीं देने पर टप्पल थाना क्षेत्र के गांव फौजुआका स्थित बिजलीघर में विद्युतकर्मियों के साथ गालीगलौज करने, मशीनों से छेड़छाड़ व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




ललित कुमार एसएसओ 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र फौजुआका निवासी ग्राम पिरोड़िया ने बताया कि 28 मई की रात 8:10 बजे भूपेंद्र सिंह निवासी ग्राम खेड़िया खुर्द ने फोन पर शटडाउन मांगा। मना करने पर वह भड़क गया। कुछ देर बाद भूपेंद्र सिंह अपने बेटे और तीन अज्ञात व्यक्तियों निवासीगण ग्राम खेड़िया खुर्द के साथ बिजली घर आया। स्वयं मशीनों और उपकरणों से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर वहां मौजूद बिजली कर्मियों से मारपीट की। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मारपीट से करीब नौ गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित होते-होते बची। सभी कर्मचारियों में भय का माहौल है। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर भूपेंद्र, उसके पुत्र सहित तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि 26 मई को भी बिजली घर में इसी तरह की घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें