फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बंजारा समाज के उत्थान पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव दुभिया बंजारा में शुक्रवार को बंजारा समाज का महाधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री ओमप्रकाश नायक ने की। इसमें समाज के उत्थान पर जोर दिया।
विज्ञापन

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक रवेंद्र पाल सिंह तथा कोल विधायक अनिल पाराशर शामिल हुए। नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए बंजारा समाज के उत्थान और विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। समाज के हित में निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बंजारा समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसपर जनप्रतिनिधियों ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान धीरज सिंह, गिर्राज सिंह, राकेश नायक, कुंदन सिंह, प्रमोद कुमार, जयवीर सिंह, धर्मवीर नामक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें