फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और अर्थव्यवस्था बढ़ाने पर नोडल अधिकारी का जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी की रोकथाम से लेकर संचारी रोग अभियान चलाने में जिला प्रशासन-पुुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए कार्यों की शनिवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण ने समीक्षा की। डीएम ने पूरे कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया। इस बैठक में पेश रिपोर्ट को नोडल अधिकारी शासन में पेश करेंगे। उनका जोर लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, मास्क का अनिवार्य इस्तेमाल कराने, जिले की अर्थव्यवस्था को सुचारु करने के लिए उद्योग, धंधों, बाजारों को फिर से पटरी पर लाने पर रहा। वहीं, अपर निदेशक जल जीवन मिशन वीके सिंह ने कहा कि जन जागरूकता लाने के लिए जनपद में स्थापित पब्लिक एड्रेस सिस्टम समेत लाउड स्पीकर के माध्यम से मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लोगों को सचेत किया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने रिपोर्ट पेश करते हुए बाया कि जनपद में 04 एल-2, 03 एल-1 चिकित्सालय एवं 01 पेड क्वांरटीन सेंटर संचालित है। अब तक 154272 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 151463 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 2809 के परिणाम लंबित हैं।
इनमें कुल 143630 व्यक्ति निगेटिव तथा 7833 व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में 3320 संक्रमित होम आइसोलट किए गए थे। इनमें से 2648 ठीक हो गए हैं। 672 सक्रिय केस अभी हैं। सभी चिकित्सालयों, कार्यालयों एवं औद्योगिक इकाईयों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जनपद में एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रूनॉट सैम्पलिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए 32 स्टेटिक बूथ और 12 मोबाइल टीमों को लगाया गया है। 20 एंबुलेंस सेवारत हैं।
विज्ञापन

डोर टू डोर सर्वे के लिए नगरीय क्षेत्र में 500 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 1024 सर्विलांस टीमें काम कर रही हैं। वहीं, संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिये सफाई कर्मियों की टीम बनाकर शहर एवं देहात में सैनेटाइजेशन एवं एंटी लार्वा फॉगिंग, स्प्रे व साफ-सफाई का कार्य किया गया। नगर एवं देहात क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य कराया जा रहा है। डीपीआरओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिये 01 जुलाई से अब तक 225 हैंडपंपों की मरंमत एवं 95 हैंडपंप का पानी पीने योग्य बनाया गया। डीएम ने लॉक डाउन के दौरान हुई कार्रवाई का ब्योरा रखते हुए बताया कि महामारी अधिनियम के तहत 1269 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
धारा 15(3) के उल्लंघन पर 50510 जुर्माने के सापेक्ष 5370617 रुपये, धारा 15(4) के उल्लंघन पर 5472 जुर्माने के सापेक्ष 856700 रुपये एवं धारा 15(5) के उल्लंघन पर 4497 जुर्माने के सापेक्ष 978110 रुपये की धनराशि वसूली गई है। लॉकडाउन ब्रेक करने पर 02 एफआईआर एवं 02 वाहन सीज कर उनसे 24,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों सहित प्रधानाचार्य एवं सीएमएस जेएनएमसी, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें