फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल से अलीगढ़ आ रहे प्रशिक्षण प्लेन की एक्सप्रेस वे पर इमरजेंसी लैंडिग

Fri, 28 May 2021 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

  • शुरुआती सूचना यह मिली थी कि प्लेन नोएडा एक्सप्रेस-वे पर टप्पल क्षेत्र में उतरा है
  • बाद में सूचना स्पष्ट हुई तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली
विज्ञापन
आपात लैंडिंग... - फोटो : अमर उजाला...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार दोपहर एक प्रशिक्षण प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस खबर पर अलीगढ़ में भी खलबली मच गई। दरअसल, शुरुआती सूचना यह मिली थी कि प्लेन नोएडा एक्सप्रेस-वे पर टप्पल क्षेत्र में उतरा है। हालांकि बाद में सूचना स्पष्ट हुई तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इधर, इस लैंडिंग के चलते अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी से नियमानुसार प्रशिक्षण उड़ानों को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


पॉयनियर एकेडमी का प्रशिक्षण प्लेन क्रॉस कंटरी उड़ान के लिए नारनौल से अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी के लिए उड़ा था। बताया गया है कि यहां पहुंचने से पहले प्लेन में तकनीकी दिक्कत आ गई। प्लेन में प्रशिक्षु पायलट व उसे प्रशिक्षण दे रहे पायलट कैप्टन जागृत सिंह प्लेन में थे। दोनों ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेन को तत्काल नोएडा एक्सप्रेस-वे पर उतारने का फैसला लिया और इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।

सूचना पर अलीगढ़ स्थित एकेडमी के अधिकारी और दिल्ली से डीजीसीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट/धनीपुर हवाई पट्टी के प्रभारी अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग मथुरा जिले में नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हुई। प्लेन अलीगढ़ आ रहा था।
विज्ञापन


पॉयनियर फ्लाइंग एकेडमी का यह प्रशिक्षण प्लेन था। जिसमें तकनीकी खराबी आई थी, जिसे तत्काल समझते हुए प्रशिक्षण दे रहे पायलट कैप्टन जागृत सिंह ने अपनी सूझबूझ व योग्यता के आधार पर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर इमरजेंसी लैंड कराया। इससे उन्होंने एक बहुत बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। प्लेन नारनौल से अलीगढ़ आ रहा था।
विज्ञापन

- पॉयनियर फ्लाईंग एकेडमी कैप्टन अनिल चौधरी, मुख्य उड़ान अनुदेशक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें