इलेक्ट्रॉनिक बस टिकटिंग प्रणाली को बहाल करते हुए यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की पूर्ववत सुविधा के साथ ही नए सिरे से नए सर्वर स्थापित कर लांच किया गया है। नए सर्वर, समस्त टिकटिंग एप्लीकेसंस के वृहद परीक्षण उपरांत निगम द्वारा इलेक्ट्रानिक बस टिकटिंग प्रणाली को पुनः बहाल किए जाने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश भर में साइबर हैकर द्वारा परिवहन निगम की इलेक्ट्रॉनिक बस टिकटिंग प्रणाली को हैक कर लेने के बाद से 25 अप्रैल से बाधित चल रही सेवा को आठ मई को फिर से बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि सांयकाल से पुनः इलेक्ट्रॉनिक बस टिकटिंग प्रणाली को बहाल करते हुए यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की पूर्ववत सुविधा के साथ ही नए सिरे से नए सर्वर स्थापित कर लांच किया गया है। नए सर्वर, समस्त टिकटिंग एप्लीकेसंस के वृहद परीक्षण उपरांत निगम द्वारा इलेक्ट्रानिक बस टिकटिंग प्रणाली को पुनः बहाल किए जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि परिवहन निगम द्वारा साइबर सुरक्षा मानकों के तहत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। नवीन टिकटिंग सिस्टम सुरक्षा मानकों पर सभी प्रकार के परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूर्ण किये जाने के उपरांत ही प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की इस नवीन टिकटिंग प्रणाली के पुर्नस्थापित होने से यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करने, बस के अंदर यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने, निगम के टिकट काउंटर से डिजिटल अथवा कैश के माध्यम से टिकट प्राप्त करने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।