फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली रही गुल, रातभर करवट बदलते रहे लोग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था शनिवार रात को फिर से लड़खड़ा गई। रात से दूसरे दिन सुबह तक शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी हुई। लोग रातभर करवट बदलते रहे।
विज्ञापन



कई क्षेत्रों में लोग देर रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों पर देखने को मिला। रामनगर आईटीआई रोड, शक्ति नगर, ख्वाजा चौक, तुर्कमान गेट, रघुवीरपुरी, रावणटीला, स्वर्ण जयंती नगर आदि इलाकों में घंटों आपूर्ति प्रभावित रही।

अधीक्षण अभियंता शहरी उमेश चंद ने बताया कि माैसम खराब होने से लाइन में फाल्ट आ जाने से कुछ इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि टीमों ने फाल्ट सही कर आपूर्ति को बहाल करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें