फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नगर निगम के वेंडिंग जोन में 16 दुकानें चार कनेक्शन से हो रहीं थीं रोशन, पकड़ी बिजली चोरी

Mon, 13 Apr 2026 03:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ नगर निगम के वेंडिंग जोन में 16 दुकानें हैं। केवल चार उपभोक्ताओं को आधिकारिक कनेक्शन दिए गए थे, जिनसे  सभी 16 दुकानों में बिजली चोरी की जा रही थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के स्टेट बैंक तिराहा स्थित नगर निगम के वेंडिंग जोन में बिजली चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। विभागीय जांच में पता चला कि मात्र चार बिजली कनेक्शनों से 16 दुकानों को अवैध रूप से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। बिजली विभाग की टीम ने रविवार को जांच करने के बाद इसका खुलासा किया।

विज्ञापन


इस मामले की शिकायत की गई थी। जिसके बाद एई सुनील दत्त, जेई रवि व चंचल शर्मा की टीम रविवार की देर शाम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान अनियमितताएं साफ तौर पर सामने आईं। जहां केवल चार उपभोक्ताओं को आधिकारिक कनेक्शन दिए गए थे, वहीं 16 से ज्यादा दुकानों में उन्हीं कनेक्शनों से बिजली का उपयोग हो रहा था। इससे बिजली विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा था। 

अधिशासी अभियंता विश्वेंद्र चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उनके खिलाफ जुर्माने की राशि निर्धारित की जा रही है। शेष दुकानदारों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन ने कहा कि बिजली चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में विभाग सख्त रुख अपनाएगा और दोषियों पर भारी जुर्माना तथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें