फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तार काटने पहुंची विद्युत टीम को दौड़ाया, पथराव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Tue, 07 Feb 2023 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो Aligarh News: तार काटने पहुंची विद्युत टीम को दौड़ाया, पथराव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त

सार

धनीपुर गांव में विद्युत लाइन का तार टूट गया था, जिसका कुछ हिस्सा आंबेडकर पार्क में पड़ा था। बिजली विभ्टाग की टीम ने तार काटकर, वहां से हटाया तो, पार्क में बैठी महिलाओं से किसी बात पर विवाद हो गया। इस दौरान महिलाओं ने विद्युत टीम को दौड़ा लिया। इस पर खुद को घिरता देख विद्युत टीम ने बचाव में ईंट पत्थर फेंक दिए। इस दौरान एक पत्थर लगने से आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
धनीपुर में डॉ. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा का टूटने पर भड़के स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर से सटे गांव धनीपुर में आंबेडकर पार्क में टूटे पड़े विद्युत तार को काटने पहुंची विद्युत टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा दिया। इस दौरान बचाव में विद्युत टीम द्वारा ईंट पत्थर फेंके जाने से आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और लोग आक्रोशित हो गए। इस सूचना पर इलाका पुलिस व एसीएम आदि पहुंच गए। बाद में विद्युत अधिकारियों के नई प्रतिमा लगवाने के आश्वासन पर विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन


हुआ यूं कि धनीपुर गांव में विद्युत लाइन का तार टूट गया था, जिसका कुछ हिस्सा आंबेडकर पार्क में पड़ा था। इस दौरान टीम ने तार काटकर वहां से हटाया तो पार्क में बैठी महिलाओं से किसी बात पर विवाद हो गया। इस दौरान महिलाओं ने विद्युत टीम को दौड़ा लिया। इस पर खुद को घिरता देख विद्युत टीम ने बचाव में ईंट पत्थर फेंक दिए। इस दौरान एक पत्थर लगने से आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। बस फिर क्या था, गांव में बखेड़ा खड़ा हो गया।

तमाम आंबेडकर अनुयायी एकत्रित होकर हंगामा करने लगे। खबर पर महुआ खेड़ा पुलिस व एसीएम आदि पहुंच गए। वहां ग्रामीणों को समझाया गया और विद्युत टीम को बुलाया गया। बाद में विद्युत अधिकारियों की ओर से मंगलवार को नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ। इंस्पेक्टर महुआ खेड़ा के अनुसार मामले में दोनों पक्षों में सहमति बनी है। किसी तरह की तहरीर नहीं आई है। इस दौरान सूचना पर बसपा व भीम आर्मी के लोग भी पहुंच गए थे, जिन्हें बाद में समझाकर वापस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें