मांग कम होने के कारण लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर की चारों यूनिटें बंद कर दी गईं। अब चारों यूनिटों से बिजली उत्पादन शून्य हो गया है।
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में बिजली उत्पादन बंद कर दिया गया है। यहां पर चार यूनिटों से 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर 12 अप्रैल सुबह 10 बजे से उत्पादन बंद हुआ है।
विज्ञापन
परियोजना के मुख्य अभियंता हरिकिशन गुप्ता ने बताया कि बिजली की मांग कम हो जाने के कारण मशीनों को बंद कर उत्पादन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते 11 अप्रैल की शाम को आई आंधी से कई जगहों पर हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए थे, जिससे कई पावर स्टेशनों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
इससे बिजली की मांग पावर ग्रिड पर अधिकतम 25000 वोल्ट मेगावाट से घटकर 15000 वोल्ट के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई। मांग कम होने के कारण लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर की चारों यूनिटें बंद कर दी गईं। अब चारों यूनिटों से बिजली उत्पादन शून्य हो गया है।